![]() |
भाजपा में शामिल हुए तरविंदर सिंह मारवाह |
New delhi. देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका दिया है. दिल्ली से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में मारवाह ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.
तरविंदर सिंह मारवाह ने Bjp की सदस्यता ग्रहण की.
राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए। उसके एक बड़े नेता को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया है. दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
भाजपा महासचिव तावड़े ने मारवाह का भाजपा में स्वागत किया.
तरविंदर सिंह मारवाह दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस पार्टी के विधायक रह चुके है मारवाह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने मारवाह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी क्षमता के अनुसार पार्टी उन्हें दायित्व देगी.