राष्ट्रीय राजधानी- दिल्ली में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को मौसम सुहाना बना हुआ है। काले बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे तक बादल छाए रहेंगे व हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
बुधवार को राजधानी के पालम इलाके में सबसे अधिक 92.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग ने एक दिन पहले बुधवार को बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया था। हालांकि, दोपहर तक यह अलर्ट यलो से ऑरेंज कर दिया गया था। बुधवार को राजधानी के पालम इलाके में सबसे अधिक 92.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद 64 मिमी बारिश लोधी रोड इलाके में हुई थी।