![]() |
मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने किया ध्वजारोहण |
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रपाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया। आज भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं। पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा फहराया और भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने और बलिदान देने वाले देशभक्तों को याद किया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज पूरा देश देशभक्ति की लहर में डूबा है. हर जगह कार्यक्रम हो रहे हैं. यह समय है उन शहीदों को याद करने का, जिनकी शहादत और संघर्ष से हमें आजादी मिली. यह उनके सपनों को याद करने का समय है जिनके कारण हमें आज़ादी मिली हैं।